बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

होटल के नीचे नशे की हालत में हाथापाई करते पकड़ा गया IGIMS का यह बड़ा डॉक्टर, पुलिस ने भेजा जेल

होटल के नीचे नशे की हालत में हाथापाई करते पकड़ा गया IGIMS का यह बड़ा डॉक्टर, पुलिस ने भेजा जेल

PATNA : बड़ी खबर गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से सामने आ रही है जहां आईजीआईएमएस के डॉक्टर को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार डॉक्टर IGIMS में सर्जन है  और उन्हें एक होटल के पास से लोगों से मारपीट करते हुए गिरफ्तार किया गया है।  गिरफ्तार डॉक्टर का नाम डॉक्टर भारत भूषण बताया गया है। उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि गर्दनीबाग थाने ने की है। 

इस कार्रवाई को लेकर गर्दनीबाग थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि कल शाम को खोजा इमली से 200 मीटर की दूरी पर हाथापाई करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची तो पाया कि  कुछ लोग ड्रीम होटल के पास एक व्यक्ति को घेरे हुए थे, जो उनसे हाथापाई कर रहे थे। उस व्यक्ति को भीड़ से छुड़ाकर थाने लाया गया और ब्रेथ एनालाइजर कराया गया जिसमें उनके नशे में होने की पुष्टि हुई है। गिरफ्तारी के बाद डॉक्टर मीडिया से बचने के लिए अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आए।

पेट के विशेषज्ञ सर्जन हैं गिरफ्तार डॉक्टर

थानाध्यक्ष का कहना है कि गिरफ्तार डॉक्टर आईजीआईएमएस में जीआई के सर्जन (गेस्ट्रो इंट्रनो लॉजी) हैं। सामान्य भाषा में इसे पेट की बीमारियों का विशेषज्ञ कहा जाता है।  फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान थानाध्यक्ष ने साफ कहा कि जो भी लोग नशा करते हुए पकड़े जाएंगे, उनके लिए सही ठिकाना थाना ही होगा। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं की जाएगी।




Suggested News