हथियारों की तस्करी करता था जदयू का यह बड़ा नेता, पुलिस ने रंग हाथ किया गिरफ्तार, लाखों की नगदी भी किया बरामद

SHEIKHPURA : खबर शेखपुरार जिले से सामने आई है। जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों की तस्करी के आरोप में जदयू के जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष और उनके बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। 

सूचना के बाद की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार  शेखपुरा थाना के कुसुंंभा ओपी क्षेत्र के बरैयाबीघा गांव में जदयू के पूर्व प्रखंड अध्‍यक्ष और पूर्व मुखिया कौशलेंद्र कुमार (JDU Leader Kaushalendra Kumar) के घर में छापेमारी की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कौशलेंद्र कुमार के घर में गैरकानूनी काम किए जा रहे हैं। इसके बाद आधी रात को पुलिस ने घर की घेराबंदी की। करीब तीन घंटे तक घर के अलग-‍अलग हिस्‍से में जांच-पड़ताल की गई तो पुलिसवाले भी हैरान रह गए। 


Nsmch
NIHER

घर में मिले हथियार और नगदी

अलग-अलग जगहों से 13 कट्टा, एक पिस्‍टल, 127 कारतूस, कई खोखे, तलवार, गुप्‍ती बरामद किए गए। इसके साथ ही साढ़े चार लाख रुपये भी पुलिस को मिले। इसके बाद पुलिस ने कौशलेंद्र कुमार और उनके आवास सहायक पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पिता-पुत्र से गहन पूछताछ कर रही है।  

2009-12 में थे प्रखंड अध्यक्ष

बताया जाता है कि कौशलेंद्र कुमार 2009-2012 के बीच सदर प्रखंड शेखपुरा के प्रखंड जदयू अध्यक्ष रह चुके हैं। 2017 से 2021 तक कुसुम्भा पंचायत के मुखिया भी रहे।