बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा के इस नेता की सड़क हादसे में हुई मौत, पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा के इस नेता की सड़क हादसे में हुई मौत, पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

RANCHI : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. आज चतरा जिलान्तर्गत मयूर हंट प्रखंड स्थित बेला गांव निवासी विजय सिंह का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया. 

स्वर्गीय सिंह कार द्वारा कि चतरा लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी कार पेड़ से टकरा गई. 

प्रकाश ने कहा कि स्वर्गीय सिंह पार्टी के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता थे. उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रुप मे विजय सिंह ने पार्टी की सेवा की. प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की. उन्होंने कहा की भगवान विजय सिंह के परिजनों को इस दुख की बेला में धैर्य एवं सहनशक्ति प्रदान करें. 

विजय सिंह के निधन शोक संवेदना व्यक्त करनेवालों में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, समीर उरांव, हेमलाल मुर्मू, विद्युत वरण महतो, आदित्य साहू, प्रिया सिंह, प्रणव वर्मा, सत्येंद्र तिवारी, महामंत्री सांसद सुनील सिंह, अनंत ओझा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, नवीन जायसवाल, सरिता श्रीवास्तव, मुनेश्वर साहू, गणेश मिश्र, महेश पोद्दार, हेमंत दास, जेबी तुबिद, दीनदयाल वर्णवाल, राजेश शुक्ल प्रतुल शाहदेव, अनिल सिन्हा, मिस्फीका हसन, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, तारिक इमरान, अमित सिंह, ज्योतिरिश्वर सिंह, आरती सिंह, नीरज पासवान, रामकुमार पाहन आदि शामिल है।

Suggested News