तपती जलती गर्मी के बीच कोहरे की चादर से ढंका बिहार का यह शहर, मौसम के यू-टर्न ने दी लोगों को राहत

PURNIA : बिहार के कई जिले हीट वेव से जूझ रहे हैं। वहीं तपती गर्मी के बाद पूर्णिया में मौसम ने करवट ली है। जलती धूप के बजाए बुधवार को बिहार का ये मिनी दाजलिंग कोहरे की चादर से ढका दिखा। तड़के सुबह से पूर्णिया का मौसम बेहद खुशनुमा है। मौसम में भारी बदलाव के बाद जिले के लोगों को उमस भरी गर्मी और गर्म हवाओं के थपेरों से लोगों को काफी राहत मिली है। इससे पहले सोमवार को ही पूर्णिया में भीषण गर्मी ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड दिया। मंगलवार को मिनी दार्जलिंग हाट बलून बन गया, और पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा।
ऐसे में बुधवार तड़के सुबह से मौसम के यू -टर्न के बाद से लोग चैन की सांस ले रहे हैं। वहीं इससे पहले मंगलवार देर रात तक मौसम काफी गर्म था। हालांकि अगले ही दिन मौसम ने अचानक करवट ली है। तापमान की भारी गिरावट राहत का एहसास करा रहा है। वहीं मौसम में आए बदलाव के बाद लोग घरों से निकलकर इस खुशमिजाज मौसम का लुफ्त उठाते नजर आए। मौसम के इस बदलाव पर स्थानीय मनीष कुमार ने बताया कि आज सुबह जैसे ही वे उठे मौसम पूरी तरह बदला हुआ पाया। मौसम के इस करवट के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। वे रोजाना मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं, पिछले कुछ दिनों से सुबह से ही जिले का तापमान काफी गरम था।
43 डिग्री तक पहुंच गया है तापमान
इससे पहले पूर्णिया में इतनी गर्मी नहीं पड़ी थी। इससे पहले उन्होंने कभी इतनी गर्मी नहीं देखी थी। गर्मी में जिले का तामपान अधिकतम 34 से 36 डिग्री सेल्सियस होता था। इसलिए इसे लोग मिनी दार्जलिंग के नाम से जानते हैं। लेकिन इस बार जिले के तामपान ने एक दशक पहले का रिकॉर्ड तोड दिया। तापमान 43 तक छू गया है। जिसके चलते उन्होंने सुबह का मॉर्निंग वॉक भी बंद कर दिया था लेकिन आज सुबह जैसे ही घर से बाहर निकले मौसम खुशगवार था। मौसम ने करवट फेरा, तो आज वे फिर से घर से बाहर निकले। खुलकर मौसम में आए बदलाव का लुफ्त लिया।