बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यह डॉन कहता था उसे मारने वाली गोली ही नहीं बनी, पुलिस ने दी ऐसी मौत

यह डॉन कहता था उसे मारने वाली गोली ही नहीं बनी, पुलिस ने दी ऐसी मौत

News4nation desk : दोनों हाथों से ताबड़तोड़ गोली बरसाने और अपने टारगेट को किसी हाल में नहीं छोड़ने वाले डॉन का पुलिस ने खात्मा कर दिया। कभी यह डॉन पुलिस को खुली चुनौती देते हुए कहा करता था कि उसे मारने वाली गोली ही नहीं बनी। लेकिन पुलिस ने अपनी गोली पर ही उसका नाम लिख दिया और उसका कहा सिर्फ कहा ही रह गया। 

दरअसल उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है।  मेरठ पुलिस ने दिल्ली के सबसे बड़े डॉन शिव शक्ति नायडू को बुधवार को मार गिराया। तकरीबन आधे घंटे के एनकांउटर में शक्ति नायडू मारा गया।

डॉन का एनकाउंटर होने के बाद पुलिस ने वहां से एक कार्बाइन, एक डबल बैरल बंदूक और कारतूस के साथ लूटी हुई फॉर्च्यूनर एसयूवी कार को भी बरामद कर लिया है।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राजकुंद्रा से लूटा था 7.8 करोड़

नायडू की मौत के बाद पुलिस ने एक बड़े सच का खुलासा किया है, जिसमें बताया जा रहा है कि तिलकराज, हनी जैसे करीब 14 बदमाशों के साथ 28 जनवरी 2014 को दिल्ली में फिल्म कारोबारी राज कुंद्रा से 7 करोड़ 80 लाख यानी करीब 8 करोड़ रुपये लूटे थे.

राह में रोड़ा बनने वाले किसी का भी कर देता था सफाया

एक कपड़ा व्यवसायी से दिल्ली का डॉन बना शिव शक्ति नायडू हर हाल में अपने टारगेट को भेदने में माहिर और जुनूनी था। वह राह में रोड़ा बनने पर जान लेने से भी पीछे नहीं हटता था। इसके लिए उसके गैंग के साथी हों या फिर किसी अन्य को रास्ते से हटाना पड़े। खतरा भांपते ही हत्या करने में दोनों हाथों से गोली चलाता था।

पुलिस के मुताबित कुख्यात शिव शक्ति नायडू ने 30-31 जनवरी को मेरठ में अपने साथी तिलकराज और उसके भतीजे हनी पर किए जानलेवा हमले में भी दोनों हाथों से पिस्टल से गोली बरसाई थीं। जिसमें हनी मारा गया था और तिलकराज गंभीर रुप से घायल हुआ था। हनी की जान भी उसने तय टारगेट में रुकावट आने पर ही ली थी। 

बताया जाता है कि चाचा भतीजे ने शक्ति की लिखी दिल्ली के एसीपी के मर्डर की स्क्रिप्ट पर काम करने से ना बोल दिया था। 

पुलिस को खुलेआम देता था चेतावनी

बताया जाता है कि आठ महीने पहले परोल पर आकर फरार नायडू बेखौफ हो गया था। वह सोशल मीडिया पर पुलिस को चेतावनी देने लगा था। वह कहता था कि उसको मारने वाली गोली ही नहीं बनी। 

बताते हैं कि जुनूनी नायडू इससे पहले दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में भी सिपाही रण सिंह मीणा की दोनों हाथों से 32 गोलियां मारकर जान ले चुका था। शक्ति नायडू के एनकाउंटर के बाद अब पुलिस मुठभेड़ के दौरान उसके फरार हुए साथी मुजफ्फरनगर के रवि उर्फ भूरा की पुलिस तलाश कर रही है। मुजफ्फरनगर के साथ एनसीआर में सभी संभावित ठिकानों पर भूरा को तलाशा जा रहा है। पुलिस का मानना है कि भूरा की गिरफ्तारी से नायडू गिरोह की अंदरूनी जानकरी मिल सकेंगी।

Suggested News