बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पैसा और 'इज्जत' दोनों लूटता है पटना का यह नामी प्राईवेट अस्पताल! इलाज के लिए जाने से पहले सौ बार सोचें, महिलाएं हो जाएं सतर्क

पैसा और 'इज्जत' दोनों लूटता है पटना का यह नामी प्राईवेट अस्पताल! इलाज के लिए जाने से पहले सौ बार सोचें, महिलाएं हो जाएं सतर्क

PATNA: कोरोना काल में बिहार के प्राईवेट हॉस्पिटल का क्रूर चेहरा सामने आया है। निजी अस्पताल प्रबंधन का कोरोना के इस संकट में इलाज से अधिक कमाई पर फोकस है। अब तक निजी अस्पताल वाले लोगों के पैसे पर डाका डाल रहे थे अब तो पैसा और इज्जत दोनों लूट रहे। कुछ दिन पहले कोरोना मरीज की पत्नी से एक निजी अस्पताल में छेड़खानी और रेप की कोशिश का मामला अभी ठंढ़ा भी नहीं हुआ था कि एक नया मामला सामने आ गया है। इस बार पटना के सबसे चर्चित प्राइवेट अस्पताल प्रबंधन पर सनसनीखेज आरोप लगा है। वैसे जिस अस्पताल प्रबंधन पर भर्ती महिला मरीज से रेप का आरोप लगा है उस पर पहले भी कई संगीन आरोप लगते रहे हैं। सत्ताधारी दल के तत्कालीन विधायक श्याम रजक ने पटना के नामी अस्पताल प्रबंधन पर इलाज के दौरान जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। विधायक ने तो शाष्त्रीनगर थाने में केस भी दर्ज कराया था। इस नामी निजी अस्पताल के दामन पर कई गंभीर दाग हैं। यूं कहें कि बेली रोड़ पर अवस्थित पटना का सबसे बड़ा प्राईवेट अस्पताल इलाज में नंबर-1 हो या नहीं लेकिन मरीजों को लूटने में नंबर-1 पर काबिज है।

भर्ती मरीज से कथित रेप का वीडियो वायरल

पिछले 24 घंटे से एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल है। वायरल वीडियो में एक महिला मरीज जो बेली रोड़ स्थित बड़े नामी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है उसके साथ कथित तौर पर रेप की घटना की बात है। महिला की बेटी ने ही पूरे मामले से पर्दा उठाया है। वायरल वीडियो में महिला मरीज ने इशारों में रेप की बात कही है। वीडियो सामने आने के बाद पटना पुलिस सोमवार को अस्पताल में पहुंची थी और जांच की थी। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नामी अस्पताल के प्रबंधन के वीडियो फुटेज की मांग की है। हालांकि सच्चाई क्या है यह तो पुलिस या अस्पताल प्रबंधन ही बता सकता है लेकिन सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल है। सोशल मीडिया पर लोगों ने पटना के इस नामी प्राईवेट अस्पताल की पोल खोल कर रख दी है। सोशल मीडिया में लोग आगाह कर रहे कि इस अस्पताल में इलाज के लिए जाने से पहले 100 बार सोचें. महिलाओं को खास तौर पर सचेत किया गया है। 

श्याम रजक को जला कर मारने की रची गई थी साजिश


पटना के इस निजी अस्पताल के दामन पर कई दाग हैं। 2019 में बेली रोड़ पर अवस्थित इस नामी हॉस्पिटल ने सत्ताधारी दल के तत्कालीन विधायक श्याम रजक की जान लेने की कोशिश की थी। तब श्याम रजक उसी अस्पताल में भर्ती थे। नाम बड़े और दर्शन छोटे वाले इस अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मियों ने श्याम रजक की पूरी पीठ को जला दिया था। अस्पताल  ने श्याम रजक को मारने की कोई कसर नहीं छोड़ी थी। जेडीयू के तत्कालीन विधायक श्याम रजक ने इस मामले में शाष्त्रीनगर थाने में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जान लेने की साजिश का आरोप लगा केस दर्ज कराया था। सिर्फ जेडीयू के तत्कालीन विधायक श्याम रजक का ही मामला नहीं बल्कि नामी अस्पताल प्रबंधन पर कई ऐसे गंभीर आरोप लगते रहे हैं। ऊंची पहुंच की बदौलत अस्पताल पर कोई कार्रवाई नहीं होती। इस बार जिस तरह से महिला का वीडियो वायरल हुआ है उससे आम लोगों खासकर महिलाओं को सर्तक होने की जरूरत है. नामी निजी अस्पताल का बिल्डिंग देख इलाज के लिए जाने से पहले सौ बार विचार करने की जरूरत है। हालांकि वायरल वीडिया मामले में अस्पताल प्रबंधन की सफाई भी आई है। नामी अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला के साथ रेप की बात बिल्कुल गलत और आधारहीन है। 



Suggested News