बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्यार का एक रूप यह भी : जिस प्रेमी के साथ घर बसाने के लिए भागी विवाहिता, उसी ने किया ऐसा काम कि भरोसा करना होगा मुश्किल

प्यार का एक रूप यह भी : जिस प्रेमी के साथ घर बसाने के लिए भागी विवाहिता, उसी ने किया ऐसा काम कि भरोसा करना होगा मुश्किल

GOPALAGANJ : प्यार में पागल एक युवती को इस बात का अनुमान भी नहीं होगा कि जिस प्रेमी के लिए वह अपने  घर छोड़कर भागने को तैयार हो गई, वह उसे कुछ घंटे बाद ही मारने की कोशिश करेगा। हालांकि स्थानीय लोगों के कारण युवती की जान बच गई।

मामला गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र की वार्ड संख्या तीन से जुड़ा है। शादी मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव में हुई थी। शादी के बाद से वह हमेशा मायके में ही रहती थी। इस बीच उसे सिवान जिले के गोरयाकोठी निवासी एक युवक से इश्‍क हो गया। दोनों अक्‍सर मिलने-जुलने लगे। धीरे धीरे उनका इश्क परवान चढ़ने लगा। यहां तक कि दोनों साथ में शादी करने की बात करने लगे।

शनिवार को दोनों ने घर छोड़ दिया

शनिवार को उस युवक ने कॉल कर युवती को घर से बाहर बुलाया। कहा कि हम दोनों घर छोड़कर चले जाएंगे। उसके कहे अनुसार महिला उसके साथ चुपके से निकल गई। एक ऑटो से युवक अपनी प्रे‍मिका को लेकर चल पड़ा। लेकिन उनका प्रेम इसके बाद खत्म हो गया और ऑटो में ही झगड़ा शुरू हो गया।

प्रेमिका का गला रेत नहर में फेंका

इसके बाद युवक ने प्रे‍मिका को ऑटो से उतारा और चाकू से उसका गला रेतकर उसे नहर में फेंक दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। जख्मी महिला को नहर से बाहर निकाल कर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेज दिया। युवती की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

पहले से था प्लान

पु‍लिस उसके बयान का प्रयास कर रही है। घटनाक्रम भी स्‍पष्‍ट तौर पर सामने नहीं आया है। घटना से लेाग सकते में हैं। माना जाता है कि युवक पहले से ही खौफनाक फैसला करके आया था।

Suggested News