बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादियां करने का शौकिन है पटना के कोर्ट का यह मुंशी, अब तक दे चुका है इतनी लड़कियों को धोखा

शादियां करने का शौकिन है पटना के कोर्ट का यह मुंशी, अब तक दे चुका है इतनी लड़कियों को धोखा

PATNA : पटना कोर्ट में मुंशी का काम करनेवाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि वह लड़कियों को झांसा देकर कई शादियां रचा चुका है। जिसमें पटना सिटी की रहने वाली पूजा कुमारी ने उसके खिलाफ पटना सिटी चौक थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद बुधवार देर शाम युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। युवक का नाम मुकेश कुमार बताया गया है। 

खुद को मुकेश की पत्नी बतानेवाली पूजा कुमारी ने बताया कि मुकेश अब तक लगभग 5 शादियां कर चुका है। इसके अलावा मुकेश ने कई लड़कियों से अपना अवैध संबंध भी बना कर रखा है। पूजा ने बताया कि उसकी शादी एक महिला दलाल के द्वारा कराई गई थी। 

पति के खिलाफ जुटा रही थी सबूत

2017 में जब उसकी शादी के बाद एक बच्ची हुई तो पूजा कुमारी को यह जानकर होश उड़ गया कि मुकेश पूर्व से ही कई लड़कियों का पति है। पूजा ने मुकेश के खिलाफ सबूत जुटाना शुरू कर दिया। जब पूजा को मुकेश के खिलाफ पुख्ता सबूत हाथ लगा तो पूजा ने पटना सिटी के चौक थाने में मुकेश के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकेश को परसा बाजार के खपरैल चक गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

पहली पत्नी ने भी आरोपी पर दर्ज कराया है केस

पूजा का यह मानना है कि कई लड़कियों के जिंदगी बर्बाद कर चुका मुकेश को अब न्यायालय से कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पूजा ने यह भी बताया कि मुकेश की पहली पत्नी ने भी उसके खिलाफ न्यायालय में मामला दर्ज कराया है। 

थाना प्रभारी ने उसकी पुष्टि करते हुए मामले की छानबीन की बात कही है। पूजा की मां अनीता देवी ने बताया कि अगर उन्हें पूर्व से यह जानकारी रहती कि उसका दामाद शादीशुदा है तो वह कभी भी अपनी बेटी की जिंदगी बर्बाद नहीं करती।

Suggested News