बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्यपाल तथागत रॉय ने CAB विरोध पर किया यह ट्वीट, बढ़ सकता है बवाल

राज्यपाल तथागत रॉय ने CAB विरोध पर किया यह ट्वीट, बढ़ सकता है बवाल

NEWS4NATION DESK :  नागरिकता संशोधन बिल का पूर्वोत्तर के कई राज्यों में जमकर विरोध हो रहा है। पूर्वोत्तर के राज्यों असम, त्रिपुरा के अलावा मेघालय में भी इस एक्ट का विरोध चरम पर है। 

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में भी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कर्फ्यू लगाया है, जिसमें आज ढील दी गई है। वहीं, इस एक्ट पर विरोध के बीच मेघालय के राज्यपाल ने एक ऐसा बयान दिया है जिसपर विवाद बढ़ सकता है।

राज्यपाल तथागत रॉय ने ट्वीट के माध्यम से कहा है लोकतंत्र अनिवार्य रूप से विभाजनकारी है, अगर आप इसे नहीं चाहते तो उत्तर कोरिया चले जाइए। 

उन्होंने ट्वीट किया, 'विवाद के वर्तमान माहौल में दो बातों को कभी भूलना नहीं चाहिए। पहला कि, देश का कभी धर्म के नाम पर बंटवारा किया गया था और दूसरा कि, लोकतंत्र अनिवार्य रूप से विभाजनकारी है।' उन्होंने इसी ट्वीट में आगे लिखा कि अगर आप इसे नहीं चाहते तो उत्तर कोरिया चले जाइए।

Suggested News