बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार देश में होने जा रहा यह काम, जानिए क्या है वह...

बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार देश में होने जा रहा यह काम, जानिए क्या है वह...

Desk : कोरोना संकट के बीच बिहार में होने जा रहे बिहार विधान सभा चुनाव में इसबार एक और नया काम होने जा रहा है। इसबार बिहार विधानसभा चुनाव में एक ट्रांसजेंडर को पीठासीन पदाधिकारी बनाया जायेगा। उस ट्रांसजेंडर का नाम है मोनिका दास। मोनिका देश की पहली ट्रांसजेंडर हैं जिन्हें मतदान कार्य के लिए पीठासीन पदाधिकारी बनाया जा रहा है।

बता दें पटना निवासी मोनिका दास देश की पहली ट्रांसजेंडर बैंकर भी हैं। पटना विश्वविद्यालय से लॉ में गोल्ड मेडलिस्ट मोनिका दास सौंदर्य प्रतियोगिता में फेस ऑफ पटना भी रह चुकी हैं। वर्तमान मे ये केनरा बैंक की ऑफिसर हैं। 

पीठासीन पदाधिकारी के तौर पर मोनिका दास एक बूथ की पूरी जिम्मेवारी संभालेंगी। यानी मतदान कराने से लेकर मॉनिटरिंग का काम करेंगी। पीठासीन अधिकारी के तौर पर आठ अक्टूबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ट्रांसजेंडर रिया सरकार को पोलिंग ऑफिसर बनाया जा चुका है। रिया सरकारी स्कूल शिक्षिका हैं। बिहार विधानसभा में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर को पीठासीन पदाधिकारी बनाया जा रहा है। इससे ट्रांसजेंडर समुदाय में खुशी की लहर है।

बता दें सुप्रीम कोर्ट से ट्रांसजेंडर को तीसरे लिंग के रूप में मान्यता मिलने के बाद समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास जारी है। राज्य में ट्रांसजेंडर को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किन्नर कल्याण बोर्ड बनाया जा चुका है। इसके अलावा पहली बार किन्नर महोत्सव भी मनाया जाता है। ट्रांसजेंडर समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए यह चुनाव आयोग की सकारात्मक पहल है। वैसे ट्रांसजेंडर जो मुख्यधारा में शामिल नहीं है। उन्हें प्रेरणा मिलेगी। 


Suggested News