बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पिछले साल से दस फीसदी अधिक होगा इस बार का वार्षिक बजट, 28 फरवरी को पेश होगा प्रदेश का लेखा जोखा

पिछले साल से दस फीसदी अधिक होगा इस बार का वार्षिक बजट, 28 फरवरी को पेश होगा प्रदेश का लेखा जोखा

PATNA :  बिहार के वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आगामी 28 फरवरी को वार्षिक बजट पेश किया जाना है। इसके लिए बिहार वित्त विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वित्त विभाग ने इसके लिए सभी विभागों से आगामी वित्तीय वर्ष के लिए आय-व्यय का प्रस्तावित आकार की पूरी जानकारी मांगी है। ताकि उसके आधार पर बजट की रूपरेखा तैयार की जा सके। बताया जा रहा है कि इस बार का बजट पिछली बार की तुलना में ज्यादा बड़ा हो सकता है, जिसमें कुछ नए ऐलान भी किए जा सकते हैं।

बजट में 22 से 24 हजार करोड़ की बढ़ोतरी संभव

 बिहार में कोरोना की तीसरी लहर के बावजूद अर्थव्यवस्था की स्थिति ज्यादा प्रभावित नहीं होने और केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी बढ़ने, कर्ज लेने की सीमा चार फीसदी होने व आंतरिक स्रोतों से प्राप्त आय के आधार पर बजट आकार 2.40 लाख करोड़ हो सकता है। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नेशनल हेल्थ मिशन से पिछले वर्ष की तुलना में 11 सौ करोड़ रुपये अधिक मिलने की संभावना है। इसी प्रकार, अन्य मदों में भी राज्य को केंद्रीय बजट से काफी उम्मीदें हैं। पिछले राज्य बजट का आकार 2.18 लाख करोड़ था। इसमें 22 से 24 हजार करोड़ की बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है।

ऐसा होगा बिहार के बजट का आकार

बताया जा रहा है कि राज्य बजट में इस वर्ष स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और आधी आबादी के विकास से जुड़े क्षेत्रों पर जोर दिया जाएगा। इनमें नये अस्पतालों के निर्माण, मरीजों के जांच व इलाज की सुविधाओं में बढ़ोतरी सहित अन्य पहल शामिल होगी। वहीं, महिलाओं के विकास को लेकर छात्राओं के लिए स्कूली शिक्षा व प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों में सहूलियत, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सहित अन्य विषय शामिल किए जाने पर विचार किया जा रहा है। 

वहींडिजिटल बिहार कार्यक्रम में भी एक कदम आगे बढ़ते हुए कक्षा छह और उससे ऊपर की कक्षाओं के विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा और प्रशिक्षण दिए जाने पर जोर दिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर बिहार बजट पर केंद्र सरकार की गति शक्ति योजना का भी प्रभाव दृष्टिगोचर होगा। इसके आधार पर नई परियोजनाएं भी लेने की तैयारी की जा रही है। इनमें आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विषयों सड़क, बिजली, संचार क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करने का प्रावधान शामिल है।

वर्ष दर वर्ष बढ़ता गया बिहार बजट का आकार

वर्ष                  बजट आकार

2017-18        1,60,085

2018-19        1,76,990

2019-20         2,00,501

2020-21          2,11,761

2021-22 2,     18,302


Suggested News