बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के इस युवक को किन्नर से हुआ प्यार, कर ली शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बिहार के इस युवक को किन्नर से हुआ प्यार, कर ली शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

SIWAN : कहते हैं प्यार उम्र, जाति, रुतबे का फर्क नहीं देखता। कहीं भी किसी को भी हो सकता है। ऐसा ही अनोखा मामला सीवान जिले में सामने आया है। यहां एक लड़के को किन्नर से प्यार हो गया। यही नहीं उसने किन्नर से शादी तक कर ली। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक सीवान के मैरवा में एक युवक ने ना सिर्फ एक किन्नर से प्यार किया, बल्कि अपने प्रेम को साबित करने के लिए शादी भी की और अब सातों वचन निभाने का वादा भी किया। बताया जा रहा है की मैरवा के लंगड़पूरा गांव निवासी लूटन राजभर के पुत्र विकाश राजभर ने रोहित गोड़ नाम की एक किन्नर से शादी रचा ली हैं। 

अब इस प्रेमी जोड़े की शादी काफी सुर्खियों में हैं। अब इलाके में लोग लोग इस शादी की खूब चर्चा कर रहे हैं। कई लोग इस शादी को देखने के लिए जुट गए। वही किन्नर समुदाय के लोगों ने भी इस शादी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इलाके के लोगों का कहना है की ऐसी शादी कभी कभार ही देखने को मिलती है। 

सीवान से विजय की रिपोर्ट 

Suggested News