बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रांची में बोले PM मोदी, देश लूटने वालों को अंदर पहुंचाने का काम जारी, अभी तो ट्रेलर...पूरी फिल्म बाकी

रांची में बोले PM मोदी, देश लूटने वालों को अंदर पहुंचाने का काम जारी, अभी तो ट्रेलर...पूरी फिल्म बाकी

RANCHI:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा क‍ि जनता को लूटने वालों को सही जगह पहुंचाने का काम चल रहा है। कुछ लोग अंदर चले भी गए हैं। कुछ लोगों ने सोच लिया था कि वे देश के कानून और अदालतों से भी ऊपर हैं। वे आज अदालत से जमानत की गुहार लगा रहे हैं। अभी तो यह शुरुआत है पांच साल बाकी हैं। अभी तो यह ट्रेलर है पूरी फिल्म अभी बाकी है।

प्रभात तारा मैदान में आयोजित योजनाओं के उद्घाटन समारोह में पहुंची पीएम ने कहा कि अभी तो बहुत से संकल्प बाकी हैं। बहुत परिश्रम बाकी है। पहली बार ऐसा हुआ जब संसद सबसे ज्यादा समय तक चली। संसद के कामकाज का श्रेय सभी सांसदों, सभी राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को भी जाता है। 

पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव के समय मैंने वादा किया था कि लोगों को कामदार और दमदार सरकार देंगे। एक ऐसी सरकार जो पहले से भी ज्यादा तेज गति से काम करेगी। एक ऐसी सरकार जो आपकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देगी। बीते सौ दिन में देश ने इसका ट्रेलर देख लिया है। हमारा संकल्प है, आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का। इसी को देखते हुए पहले 100 दिन में ही आतंक निरोधी कानून को और मजबूत कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में नई विधानसभा की इमारत का उद्घाटन किया और इसके साथ ही कई योजनाओं की शुरुआत की। मोदी ने जिन योजनाओं का उदघाटन किया उनमें से तीन बड़ी योजनाएं शामिल हैं। मोदी ने ‘प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना’, ‘खुदरा व्यापारिक एवं स्वरोजगार पेंशन योजना’ की शुरुआत की। इसके साथ ही ‘एकलव्य मॉडल विद्यालय’ का भी पीएम ने आगाज किया।

Suggested News