बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सद्भावना पदयात्राः जेडीयू MLA डॉ. संजीव के नेतृत्व में परबत्ता में हजारों लोगों ने निकाला मार्च, BJP के खिलाफ बोला हमला

सद्भावना पदयात्राः जेडीयू MLA डॉ. संजीव के नेतृत्व में परबत्ता में हजारों लोगों ने निकाला मार्च, BJP के खिलाफ बोला हमला

PATNA: जेडीयू ने आज पूरे बिहार में सद्भाव पदयात्रा निकाली गई। राजधानी पटना में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी इस पदयात्रा में सामिल हुए। जेडीयू संगठन की तरफ से प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालयों में सर्तकता एवं जागरूकता मार्च का आयोजन किया गया। भाजपा द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के खिलाफ परबता विधानसभा के विधायक डॉ संजीव कुमार के नेतृत्व में गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखने के लिए सद्भाव पदयात्रा निकाली गई। सभी जाति, धर्मों के लोगों एवं जदयू के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में निकली पदयात्रा ने लोगों के दिलों में सांप्रदायिक सौहार्द की मिठास घोली।

सद्भाव पदयात्रा को पूर्व मंत्री आर. एन. सिंह ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। पदयात्रा परबता बाजार,रामपुर रहीमपुर मोड़,सिराजपुर दुर्गास्थान होते हुये अगुवानी बस स्टैंड सभा स्थल पर संपन्न हुई। हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये विधायक डॉ. संजीव कुमार ने कहा है कि केसरिया रंग पर हक किसी खास दल का नही है । भाजपा की नीति हमेशा से तोड़ने की रही है, लेकिन हम जोड़ने में विश्वास रखते हैं। केंद्र सरकार जुमलों और झूठ की बुनियाद पर खड़ी है,महंगाई चरम पर है। खाने पीने की वस्तुओं पर टैक्स लगा दिया गया है. इन्ही टैक्स के पैसे से भाजपा के लोग खरीद-बिक्री कर सरकार गिराने और बनाने का काम कर रहे हैं. भाजपा की चाल बिहार में विफल हो गयी और ये यहां चारों खाने चित्त हो गई है। 

विधायक डॉ संजीव कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री कहते हैं सीमांचल के लोगों को डरने की जरूरत नही है, उन्हें नही मालूम कि बिहारी डरते नही, डराते हैं। बिहार के नाम से तो सेना में बिहार रेजिमेंट हैं। यहाँ के लोगों में सौहार्द की भावना है. खासकर परबता विधानसभा क्षेत्र तो मिसाल है। परबता विधानसभा में जो विकास की बयार पूर्व मंत्री आर एन सिंह ने चलाया था, उसे आपकी मदद से कायम रख रखा हूँ।  

इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि ध्रुव कुमार शर्मा,  जिला उपाध्यक्ष मणिभूषण राय , प्रमुख प्रतिनधि बबलू कुमार , मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा , मीडिया प्रभारी साकेत कुमार ,मुखिया राजीव कुमार , मुखिया उमेश सिंह , मुखिया स्मृति कुमारी , मुखिया बंटू सिंह , मुखिया शिव यादव ,मुखिया राहुल कुमार, जदयू नेता सुबोध साह , मुकेश  सिंह , श्रीकांत कुशवाहा , जदयू नेता मो तसोबर , मो अजमत आलम ,एमएलसी प्रतिनधि गोविंद शंकर सिंह ,श्रीकृष्ण सिंह,लालरत्न कुमार,मिथलेश कुमार,राहुल राज,गौतम पोद्दार, बालमुकुन्द ,गौतम सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Suggested News