बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीपीएससी पेपर लीक मामले में दिल्ली से तीन आरोपी गिरफ्तार, इसी के व्हाट्सएप नंबर पर आया था प्रश्न पत्र का पीडीएफ

बीपीएससी पेपर लीक मामले में दिल्ली से तीन आरोपी गिरफ्तार, इसी के व्हाट्सएप नंबर पर आया था प्रश्न पत्र का पीडीएफ

पटना. बीपीएससी पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक सॉल्वर का काम कर रहा था, जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के संत कबीर निवासी अभिषेक त्रिपाठी के रूप में की गयी है। वहीं दो अन्य आरोपी महेश पूर्वे और प्रवीण कुमार बिहार के मधुबनी के बताये जा रहे हैं। आर्थिक अपराध इकाई से मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण और महेश बीपीएससी परीक्षा में शामिल हुए थे। इन्ही के व्हाट्सअप पर प्रश्न पत्र आया था। इसके बाद इनके व्हाट्सअप से अन्य अभियुक्तों को भेजा गया। 

मिली जानकारी के अनुसार मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई को सूचना मिली कि इस मामले में कुछ अभियुक्त दिल्ली में छुपे हुए है। इस पर अपराध इकाई ने एसआईटी टीम का गठन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जांच टीम को दिल्ली भेजा। इस टीम ने दिल्ली के बुराड़ी के संत नगर से अभिषेक त्रिपाठी, महेश पूर्वे और प्रवीण कुमार यादव को गिरफ्तार कर पटना लाया है। इनमें महेश पूर्वे और प्रीवीण बिहार के मधुबनी के हैं, जबकि अभिषेकर त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले का है।

आर्थिक अपराध इकाई से मिली जानकारी के अनुसार महेश पूर्वे और प्रवीण 67 वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हुए थे और इनके व्हाट्सअप पर प्रश्न पत्र का पीडीएफ परीक्षा शुरू होने से पूर्व मंगाया गया था। इसके बाद इनके ही व्हाट्सअप से अन्य अभियुक्तों को भेजा गया था। इनका अन्य अभियुक्तों से सांठ-गांठ होने की बात सामने आयी है। अभिषेक त्रिपाठी सॉल्वर का काम कर रहा था। ये सभी बीपीएससी परीक्षा के प्रश्न पत्र को लकी कराने वाले गिरोह के सदस्या हैं। मिली जानकारी के अनुसार मामले का अभी भी आर्थिक अपराध इकाई की टीम जांच कर रही है।


Suggested News