बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में तीन दिवसीय मंदार महोत्सव की हुई शुरुआत, मंत्री शाहनवाज आलम और जयंत राज के साथ सांसद और विधायक ने किया उद्घाटन

बांका में तीन दिवसीय मंदार महोत्सव की हुई शुरुआत, मंत्री शाहनवाज आलम और जयंत राज के साथ सांसद और विधायक ने किया उद्घाटन

BANKA : बांका में पूर्व बिहार का सबसे बड़ा तीन दिवसीय  मंदार महोत्सव सह बौसी मेला का भव्य  उद्घाटन  बांका के प्रभारी मंत्री सह आपदा प्रबंधन मंत्री मो. शाहनवाज आलम ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबे के लघु जल संसाधन मंत्री ने जयंत राज ने किया। आज बॉलीवुड के कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दिया जायेगा। मिक्स टैप बैंड की मधुर संगीत पर मंदार वासी जमकर झूमें।

बता दें की राजकीय महोत्सव के तौर आयोजित किये जानेवाले मंदार महोत्सव का उद्घाटन आपदा प्रबंधन मंत्री सह बांका के प्रभारी मंत्री मो शाहनवाज आलम व  लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज, बांका सांसद गिरिधारी यादव, विधायक मनोज यादव, भूदेव चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। संथाल नृत्य के जरिए मुख्य अतिथियों का स्वागत प्रवेश द्वार से लेकर कृषि प्रदर्शनी तक किया गया। जहां पर आपदा प्रबंधन मंत्री ने सबसे पहले स्व मुनीश्वर सिंह कृषि प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद कृषि प्रदर्शनी में लगे विभिन्न कृषि उत्पादों के स्टाल को जाकर निरीक्षण किया। मंदार महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर कार्यक्रम का शुभारम्भ हरिमोहरा की छात्रओ के स्लो गान से हुआ। जबकि अद्वैत मिशन की छात्राओं ने गणेश वंदना किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि मंदार देवभूमि है। बौसी मेला पूर्व बिहार का सबसे बड़ा मेला है। इस मेले के आयोजन के लिए जितने भी व्यवस्थाएं होंगी वह सरकार करेगी।

वहीँ मंत्री ने कहा की बांका में पर्यटन की जितनी भी संभावनाएं होंगी। उन्हें पूरी करने के लिए हम तत्पर रहेंगे। यहां का विकास करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कई योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ बांका वासियों को मिल रहा है। प्रभारी मंत्री होने के नाते हमारा दायित्व है कि उन सभी योजनाओं को यहां पर धरातल पर उतार सकूं। मंदार महोत्सव  के उद्घाटन के अवसर पर लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज ने उपस्थित लोगों को कहा कि मंदार हमारी पहचान है। यहाँ मेरा घर भी है और बचपन से मैं मेला को देखते आ रहा हूं। मेला में काफी विकास हुआ है। कहा की बांका में जल्द ही एक सरकारी मेडिकल कॉलेज खुलेगा। इसके लिए जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है। जिसके बाद तेजी से काम चल रहा है। इससे बांका जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होगी और जिले के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

वही मंच से लोगों ने मेला में रात्रि मनोरंजन के लिए जिला प्रशासन से  थियेटर की मांग की। बांका सांसद ने कहा कि जब सोनपुर में थियेटर आ सकता है तो बांका में क्यों नहीं। जिला  प्रशासन से मांग किया की  मनोरंजन की सभी सुविधाए हो। वहीँ मेला में बच्चों का उत्साह दिखा। जबकि मेले में उमड़ी भीड़ को लेकर जगह जगह पुलिस मुस्तैद दिखी।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News