बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव की हुई शुरुआत, मंत्री विजय चौधरी के साथ श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन

नालंदा में तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव की हुई शुरुआत, मंत्री विजय चौधरी के साथ श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन

NALANDA : नालंदा में तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव की शुरुआत गुरुवार से हो गया है। वित्त विभाग सह प्रभारी मंत्री नालंदा विजय कुमार चौधरी व ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की गयी। इसके पूर्व विजय कुमार चौधरी ने महोत्सव के अवसर पर लगाए गए ग्राम श्री कृषि मेला सह प्रदर्शनी समेत जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए अलग अलग स्टॉल पर घूम घूम कर जायजा लिया। 

कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन 

प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज से तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव के आयोजन की शुरुआत हो रही है। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में अनेक तरह के कार्यक्रम हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हैं, सरकार की ओर से आम लोगों को जानकारी देने के लिए कृषि के संदर्भ में हो या उद्योग के संदर्भ में हो उसकी प्रदर्शनी भी लगाई गई है। जिससे इस मेले में इस आयोजन में आने वाले आम लोग लाभान्वित हो सकते हैं।विजय कुमार चौधरी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार जो नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही है। राजगीर का लगातार विकास हो रहा है और ज्यों ज्यों राजगीर का विकास हो रहा है त्यों त्यों इस राजगीर महोत्सव का महत्ता बढ़ते जा रहा है। महोत्सव के आयोजन का अर्थ होता है किसी स्थान विशेष की जो ऐतिहासिकता और जो उसकी विशेषता होती है वही प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री वायरल फीवर से ग्रसित हैं इसलिए वह नहीं आ सके। हालांकि उपमुख्यमंत्री साहब पर्यटन मंत्री तेजस्वी यादव के नहीं आने के सवाल पर विजय चौधरी ने कहा कि उनकी व्यस्तता रही होगी, जिसके कारण वे भी नहीं आ सके।

2 दिसंबर तक चलेगा महोत्सव

मुख्य महोत्सव स्थल दीर्घा में तीन हजार दर्शक एक साथ बैठकर मनोरंजन का लुफ्त उठा सकते हैं। मुख्य महोत्सव स्थल स्टेज़ को कलाकृतियों की रंग-बिरंगे सुनहरे रंग से सजाया संवारा गया है। जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। यह महोत्सव 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। जबकि ग्राम श्री मेला ,व्यंजन मेल, कृषि प्रदर्शनी ,खादी ग्राम उद्योग ,पुस्तक मेला आदि संबंधित चीजे 6 दिसंबर तक रहेगी।इस बार भी व्यंजन मेले में 40 स्टाल लगाए गए हैं। सभी स्टालों पर एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लोग उठा सकते हैं। इसी तरह कश्मीरी शाल, स्वेटर, जैकेट, जूते, चूड़ी चादर,एवं बच्चों के लिए खिलौने आदि कई प्रकार के उपयोग में लाने वाले घरेलू वस्तुएं की स्टाल लगाई गई है। जिसे लोगों को आकर्षित कर रही है। इसके अलावे महोत्सव स्थल के पास सूचना जनसंपर्क विभाग की स्टाल, पुस्तकालय प्रदर्शनी, तांगा साज सज्जा, पालकी साज सज्जा सहित कई कार्यक्रम आयोजित होने हैं कार्यक्रम को लेकर मुख्य महोत्सव स्थल स्टेट गेस्ट हाउस परिसर रंग बिरंगी लरियों की जगमगाहट से खूबसूरती में चार चांद लग रही है। राजगीर महोत्सव को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। जिसमें दंगल प्रतियोगिता, महिला महोत्सव, खेल प्रतियोगिता आदि चीजें शामिल है। 

सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम रहा आकर्षण का मुख्य केंद्र

उदघाटन समारोह के बाद महोत्सव के सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक ऐश्वर्य निगम और लोक गायिका दीपाली सहाय रहे। उन्होंने महफिल मे अपने सुरों से समा बांध दिया।यह कार्यक्रम गुरुवार 30 नवम्बर से दो दिसंबर तक चलेगा। मुख्य महोत्सव स्थल दीर्घा में तीन हजार दर्शक एक साथ बैठकर मनोरंजन का लुफ्त उठा सकते हैं।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News