बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नदी में नहाने गयी 5 लड़कियों में से 3 की डूबकर मौत, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

नदी में नहाने गयी 5 लड़कियों में से 3 की डूबकर मौत, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

ARA : नदी में नहाने गयी पांच लड़कियों में से तीन की डूबकर मौत हो गयी है। दो लड़कियों को बचा लिया गया है। आरा के पिरो थाना के तिलाठ गांव में यह हृदयविदारक घटना घटी है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पांच लड़कियां नहाने गयी थीं, तभी तेज बहाव में सभी डूबने लगीं। तीन लड़की गंगा में समा गयी जबकि दो लड़कियों को बचा लिया गया। 

लड़कियों के डूबने की खबर मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गये। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गयी। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। पीड़ित परिवार के घर आसपास के लोग जुट गये और मृत लड़की के परिजनों को ढांढस बंधाया। बता दें कि एक सप्ताह पहले भी आरा में तीन लड़कियों की नदी में डूबकर मौत हो चुकी है।

एक सप्ताह पहले भी तीन की मौत    

आरा में बीते शुक्रवार की सुबह सोबराही नदी में डूबने से 3 लड़कियों की मौत हो गई थी। ज्ञानपुर गांव की तीन लड़कियां सुबह-सुबह सब्जी तोड़ने के लिए सोबराही नदी पार कर दूसरे किनारे जा रही थी। नदी पार करने के दौरान एक लड़की गहरे पानी में चली गई और उसे बचाने के लिए उसके साथ की लड़कियां आगे आईं लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण और गहराई ज्यादा होने की वजह से एक-एक कर तीनों लड़कियां नदी में डूब गईं।

Suggested News