बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड में तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड में तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग ने जारी की अधिसूचना

RANCHI : झारखंड में तीन भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है. परियोजना निदेशक समेकित जनजातीय विकास प्राधिकार लोहरदगा के पद पर पदस्थापित शशि प्रकाश सिंह का तबादला करते हुए उन्हें अनुमंडल पदाधिकारी चास बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया है. 

वहीं निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, साहेबगंज के पद पर पदस्थापित उत्कर्ष गुप्ता का तबादला करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. 

वहीं संयुक्त सचिव, योजना सह वित्त विभाग, झारखंड के पद पर पदस्थापित दिव्यांशु झा को अतिरिक्त प्रभार जेएसएसी के कार्य के साथ सूचना एवं ई गवर्नेंस विभाग का अतिरिक्त प्रभार का जिम्मा दिया  गया है. 

रांची के कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News