बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड में लापता तीन मासूमों के साथ दरिंदगी, 2 की मौत, एक की हालत गंभीर

झारखंड में  लापता तीन मासूमों के साथ दरिंदगी, 2 की मौत, एक की हालत गंभीर

NEWS4NATION DESK : झारखंड के चतरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 24 घंटे से लापता तीन बच्चों में दो बच्चियों की लाश बरामद हुई है। वहीं एक बच्चा गंभीर हालत में बरामद हुआ है। उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले केपिपरवार के येलो कॉलोनी से बुधवार को तीन बच्चे लापता हो गए थे। जिसमें दो लड़कियां और एक लड़का शामिल था। तीनों बच्चे गंभीर हालत में गुरुवार को किरीगड़ा जंगल में मिले। जिसमें एक बच्ची की थोड़ी देर बाद ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बच्ची और एक नाबालिग बच्चे को गंभीर हालत में पिपरवार अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। 

वहीं रिम्स में गुरुवार देर रात दूसरी बच्ची की भी मौत हो गई जबकि बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। 

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने पिपरवारा थाना को घेर लिया और उसपर पथराव किया। बाद में उग्र भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। जिसमें दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गये। 

ग्रामीणों का आरोप है शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं मिला। गुरुवार को गांववालों ने ही लापता बच्चों को खोजा। ग्रामीण गिरफ्तार आरोपी को सौंपने की मांग कर रहे थे। 

इस मामले को लेकर चतरा सपी अखिलेश बी वारियार ने बताया कि ये दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला है। इस मामले में आरोपी सोनी मोची नामक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई है।  इसमें कई थाना प्रभारियों को शामिल किया गया है।
 

कुंदन की रिपोर्ट
 

 

 

Suggested News