बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के तीन मजदूरों की अरुणाचल प्रदेश में मौत, चट्टान गिरने से हुआ हादसा

बिहार के तीन मजदूरों की अरुणाचल प्रदेश में मौत, चट्टान गिरने से हुआ हादसा

Desk. अरुणाचल प्रदेश में चट्टान गिरने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि छह अन्य मजदूर घायल हो गये हैं। मरने वाले मजदूर बिहार के बगहा के बताये जा रहे हैं। बुधवार रात को ये मजदूर सोए हुए थे। उसी दौरान अचानक चट्टाने गिर गयी, जिससे यह हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक मजदूर सड़क निर्माण कार्य में लगे थे। काम के बाद ये सभी साइट के पास ही सोए हुए थे, तभी वहां चट्टान गर गयी। इसकी चपेट में आने से तीन मजदूर की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हो गये हैं। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।

मृतकों की पहचान बगहा के रामनगर के खटौरी गांव के बिन्द मुसहर, विजय मुसहर और चौतरवा थाना के सिकटौल के राजेश मुसहर के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

Suggested News