बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घास काटने गई तीन नाबालिक किशोरी की पोखर में डूबने से मौत हो गई, गांव में फैला मातमी सन्नाटा

घास काटने गई तीन नाबालिक किशोरी की पोखर में डूबने से मौत हो गई, गांव में फैला मातमी सन्नाटा

PURNIA : खबर पूर्णिया जिले से है,जहां महाराजगंज पंचायत के इकराहा गांव में घास काटने गए तीन लड़कियों की धोबिया पोखर में डूबने मौत हो गयी। लोगों की सूचना के ा गोताखोरों की मदद से तीनों लड़कियों के शव को पानी से बाहर निकाला गया। मृतकों में अयूब अंसारी की दो पुत्रियां 10 वर्षीय चांदनी परवीन और 13 वर्षीय संदीप परवीन के अलावा मो. नवाब की 12 वर्षीय पुत्री हीना खातून शामिल हैं। 

एक को बचाने में गई दो की जान

बताया गया कि सभी घास काटने के लिए पोखर के पास गयी थी। इसी बीच एक बच्ची का पैर पोखर में फिसल गया। उसे निकालने के लिए दो लड़कियों ने हाथ बढ़ाया तो वे दोनों भी पानी में डूब गयीं। स्थानीय लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों एवं परिजनों की भीड़ घटनास्थल पर लग गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना जानकीनगर पुलिस एवं अंचल पदाधिकारी अर्जुन कुमार विश्वास बनमनखी को दी। सभी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों लड़कियों को पोखर से निकाला। लेकिन तबतक तीनों मौत हो चुकी थी।

चार लाख के मुआवजे का ऐलान

 इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। अंचल पदाधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग से चार-चार लाख रुपए मुआवजा दिये जाएंगे। इधर इकराहा गांव में एक साथ तीन मासूम लड़कियों का शव देखकर गांव में कोहराम मचा हुआ है।


Suggested News