बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बांका में वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BANKA : जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही दो मवेशी भी झुलस गए। हादसा जयपुर थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलते ही जयपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। थानाध्यक्ष मुरलीधर साह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को बांका भेजा जाएगा।


मिली जानकारी के मुताबिक जयपुर थाना क्षेत्र के कोल्हासार पंचायत में बुधवार को दोपहर दो अलग अलग स्थानों पर वज्रपात की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हुई है। पहली घटना भंडरकोला गांव के सटे बहियार में हुई। वहीँ अयोध्या यादव और जयकांत दास के पशु वज्रपात की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए।

दूसरी घटना पंचायत कोल्हासार के बथनावरन के एकावरन बहियार में हुई। यहां तीन लोगों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई I ये लोग अपने अपने मवेशी चरा रहे थे । मृतक में बसंती देवी ऊम्र 75 साल पति राजो यादव, दूसरा मसुदन यादव उम्र 70 साल,  पिता गुरूदयाल यादव एवं एक बच्ची सोनी कुमारी उम्र 13 साल पिता लालधर यादव शामिल है। सभी बथनावरन थाना जयपुर के निवासी हैं। 

मृतिका बसंती देवी का ससुराल लकरामा पंचायत के केरबार गांव में है। लेकिन वह अपनी मायके बथनावरण में ही जमीन खरीद कर रह रही थी। मृतिका की एक बेटी सुमित्रा देवी है। वहीं मृतक मसुदन यादव के दो बेटा व दो बेटी है, जो शादीशुदा हैं। सोनी कुमारी आठवीं की छात्रा थी। इस बावत में थानाघ्यक्ष मुरलीधर साह ने बताया कि जरूरी कागजात तैयारी किया जा रहा है I पोस्टमार्टम हेतु शव बांका भेजा जायेगा। उधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News