बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में वज्रपात से चार लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नवादा में वज्रपात से चार लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नवादा. जिले में वज्रपात से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं एक लोग झुलस कर घायल भी हो गये हैं। बताया जा रहा कि आकाशियी बिजली से रोह थाना क्षेत्र में एक की मौत और सिरदला थाना क्षेत्र में दो लोगों की जान चली गयी है।  घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार रोह थाना क्षेत्र के कुंजैला गांव निवासी दुखी महतो का पुत्र फागुनी महतो खेत में काम कर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। वहीं घटना की सचूना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया गया। परिजनों का रोना-धोना शुरू हो गया।

वहीं नक्सल प्रभावित सिरदला थाना क्षेत्र के कोलड़िहा चक पर वज्रपात से दो लोगो की मौत हो गयी, जबकि एक लोग आकाशीय बिजली से झुलसकर घालय हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं हजरा गांव निवासी दीपक प्रसाद यादव के पुत्र 19 वर्षीय पप्पू कुमार भी वज्रपात की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वह मवेशी को बाधार में चराने के लिए गया था। इस दौरान वह आकाशीय बिजली से झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

Suggested News