बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, घर में मचा कोहराम

औरंगाबाद में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, घर में मचा कोहराम

औरंगाबाद. में होली के दिन सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। वहीं दो बुरी तरह घायल हो गये हैं। यह घटना एनएच 139 स्थित औरंगाबाद पटना मुख्य पथ की बतायी जा रही है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

गौरतलब है कि ओबरा, दाउदनगर थाना के सीमा व्रती गांव पथरकट्टी के पास शनिवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि अन्य दो युवक जख्मी हो गये। मृतकों की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के पथरकट्टी निवासी 22 वर्षीय सुरेंद्र कुमार एवं हसपुरा थाना क्षेत्र के टनकुप्पी निवासी रणधीर कुमार के रूप में की गयी है, जबकि पथरकट्टी निवासी संतोष कुमार और भगवान कुमार जख्मी हो गये हैं। वैसे घटना की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शनिवार की रात दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि दो युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गये।


बताया जाता है कि पथरकट्टी निवासी सुरेंद्र कुमार अपने साथियों के साथ बाइक से अरंडा की ओर से आ रहे थे। वहीं टनकुप्पी निवासी रणधीर कुमार बाइक से ओबरा जा रहे थे। इसी क्रम में यह घटना घट गयी। घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों दौड़ पड़े और उनकी सहयोग से रात्रि में ही उठाकर दाउदनगर के एक निजी हॉस्पिटल में लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने घायलों स्थिति को गम्भीर देखते हुए अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर रेफर कर दिया। यहाँ चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं इसकी सूचना मिलने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना की पुलिस और ओबरा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए अंतिम परीक्षण के लिए औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल भेज दिया है।

Suggested News