बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : नहाने के दौरान दो युवती सहित तीन लोग गंडक नदी में डूबे, परिजनों में मचा कोहराम

BIG BREAKING : नहाने के दौरान दो युवती सहित तीन लोग गंडक नदी में डूबे, परिजनों में मचा कोहराम

KHAGARIA : खगड़िया जिले के गंगौर सहायक थाना इलाके के खरगी-तेरासी गांव में आज नहाने दौरान दो सगे भाई-बहन समेत तीन लोग डूब गए। जिसमें से एक युवक का शव बरामद हो गया है। जबकि दो युवतियां अब भी लापता बताई जा रही है। लापता युवतियों में करिश्मा और माधुरी कुमारी शामिल है। 

घटना तब हुई जब तीनों अपने एक सबन्धी के देहांत के तीसरे दिन के कर्म के बाद नदी में स्नान करने गए थे। रौशन और युवती रेशमी दोनो सगे भाई-बहन है। जबकि युवती माधुरी फुफेरी बहन है। हालांकि SDR की टीम लापता लड़कियों की तलाश कर रही है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक रौशन कुमार के दादा जी का आज से तीन दिन पहले निधन हो गया था। आज उनके श्राद्धकर्म के तीसरे दिन परिवार के सभी लोग गंडक नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। इधर घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 


Suggested News