बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व पंचायत समिति सदस्य नवीन कुमार झा की हत्याकांड मामले में तीन शूटर गिरफ्तार, हथियार भी किया गया बरामद

पूर्व  पंचायत समिति सदस्य नवीन कुमार झा की हत्याकांड मामले में तीन शूटर गिरफ्तार, हथियार भी किया गया बरामद

SHEOHAR : जिले में पिछले माह पूर्व पंसस नवीन कुमार झा के हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ संजय भारती के नेतृत्व में  पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान  घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, पिस्टल कारतूस और मैगजीन के साथ तीन मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया है।

इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय भारती ने बताया है कि पिपराही थाना क्षेत्र की अंबा ओझा टोला निवासी को 11नवम्वर को  लगभग 7:30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात अपराधियों द्वारा नवीन कुमार झा को गोली मारकर घायल कर दिया था बाद में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडे के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के द्वारा सूचना संग्रह एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में संलिप्त अपराध कर्मियों को चिन्हित करते हुए सीतामढ़ी शिवहर के कई स्थानों पर छापेमारी कर घटना में संलिप्त तीन अपराधी कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। 

जिसमेंप्रिंस कुमार पिता संजय सिंह सचिन कटैया थाना पूरनहिया, अनिल सिंह पिता स्वर्गीय जय नारायण सिंह साकिन मोहारी थाना तरियानी तथा रमेश सिंह पिता स्वर्गीय राम प्यारे सिंह ग्राम औरा थाना तरियानी जिला शिवहर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के प्रिंस सिंह पिता संजय सिंह साकिन कटैया का अपराधिक इतिहास भी है। इस बाबत 11 नवंबर 2021 को घटनास्थल से एक पिस्टल, तीन कारतूस, दो खोखा ,एक मैगजीन को भी बरामद किया गया था।

Suggested News