बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शहर में हथियार की सप्लाई करने पहुंचे थे तीन तस्कर, पुलिस ने धर दबोचा

शहर में हथियार की सप्लाई करने पहुंचे थे तीन तस्कर, पुलिस ने धर दबोचा

KATIHAR : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में छापामारी कर तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए है। सभी हथियार मुंगेर मेड बताया जा रहा है। 

एसपी कटिहार विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शहर में हथियार की सप्लाई होने वाली है। उक्त सूचना के आधार पर शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से 1 पिस्टल, 2 देशी कट्टा, 5 मैगजीन और दर्जन भर गोली बरामद किया है।  

एसपी ने बताया कि पहली गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के अरगरा चौक क्षेत्र से अर्णव नामक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसके पास से 1 पिस्टल 5 गोली और एक इंडिका गाड़ी बरामद की। वहीं इसकी निशानदेही पर से 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। नगर थाना क्षेत्र के तिनगछिया से किशोर सिंह को एक पिस्टल ,3 मैगजीन ,एक देशी कट्टा ,6 जिन्दा कारतूस और 12 बोर के एक जिन्दा गोली और सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया से  चन्दन नामक तस्कर को एक मैगजीन ,4 जिन्दा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

विकास कुमार ने बताया कि इन तीनों का आपराधिक इतिहास रहा है। ये पहले भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुके है। पूछताछ में इनलोगों ने खुलासा किया है कि ये मुंगेर हथियार खरीदकर जिले में सप्लाई का काम करते थे। उन्होंने बताया की इनके नेटवर्क से और लोगों की जुड़े होने की संभावना है। पूछताछ की जा रही है।   

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News