बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में नहर में डूबने से तीन युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

सासाराम में नहर में डूबने से तीन युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

सासाराम. खबर सासाराम है। यहां नगर थाना के लालगंज स्थित नहर में नहाने के दौरान तीन लड़के डूब गए। इसमें दो लड़कों का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक सत्यार्थ पाठक कंपनी सराय मोहल्ले के रहने वाला था, जबकि हरिओम प्रकाश गौरक्षणी के संतोषी मां पथ का निवासी था। दोनों की आयु 20 वर्ष के आसपास थी।

बताया जाता है कि तीन युवक सोन नहर में नहाने गए हुए थे। गहरे पानी में चले जाने के कारण तीनों डूब गए। स्थानीय लोगों के प्रयास से दो युवकों का शव निकाल लिया गया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। दोनों मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में रखा गया है। इस घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।

Suggested News