बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना सहित बिहार के कई हिस्सों में गरज के साथ हुई बारिश, अगले 48 घंटे तक अलर्ट जारी

पटना सहित बिहार के कई हिस्सों में गरज के साथ हुई बारिश, अगले 48 घंटे तक अलर्ट जारी

पटना. बिहार के कई जिलों में प्री-मानसून बारिश शुरू हो रही है। पटना सहित राज्य के अधिकांश जिलों में गरज और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है। तेज हवा के कारण कहीं पेड़ तो कहीं बिजली के पोल उखड़ गए। सीतामढ़ी और बेतिया में सुबह से तेज आंधी के साथ बारश हुई। वहीं औरंगाबाद के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे तक तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से ही बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। इस दौरान 24 घंटे में उत्तर पूर्व भागों के अनेक स्थानों एवं उत्तर पश्चिम उत्तर मध्य दक्षिण पूर्व भाग के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। पटना में भी रात में पूरी रात गरज व चमक के साथ हल्की बारिश हुई। 24 घंटे के दौरान राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान औरंगाबाद में 42.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हवा की रफ्तार भी रविवार की सुबह बढ़ गई।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह हो रहा है। इसकी गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की है। वहीं बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएं बिहार में आ रही हैं। इसके साथ ही एक पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिम राजस्थान में बने हुए चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र से हरियाणा उत्तर प्रदेश बिहार उप हिमालीय पश्चिम बंगाल सिक्किम एवं मेघालय होते पूर्वी असम तक गुजर रही है।

Suggested News