बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नगर निकाय चुनाव के लिए नवादा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान के प्रशासन सख्त

नगर निकाय चुनाव के लिए नवादा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान के प्रशासन सख्त

नवादा. नगर निकाय चुनाव को लेकर नवादा जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। मतदान के एक दिन पूर्व शनिवार को शहर के कन्हाई इंटर विद्यालय के मैदान में डीएम उदिता सिंह एवं एसपी डॉ गौरव मंगला निश्चित रूप से चुनाव से संबंधित पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया। इस दौरान डीएम ने नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

डीएम ने कहा कि नवादा नगर परिषद क्षेत्र में 44 वार्ड, वारिसलीगंज में 25 वार्ड एवं नगर पंचायत रजौली में 14 वार्ड है, जहां 18 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा। चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुपर जोनल दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, क्यूआरटी, सेक्टर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। 

वहीं एसपी डॉ गौरव मंगला ने कहा कि जिले के 247 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर बहु स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। बूथों पर दंडाधिकारी के साथ सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। चुनाव को भयमुक्त एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए 300 से अधिक अधिकारी एवं 1000 से अधिक पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि मतदान की प्रक्रिया में खलल डालने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


Suggested News