बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में फंसे एमपी के 84 पिंडदानियों के लिए मसीहा बने टिकारी विधायक अभय कुशवाहा, उपलब्ध करवाया खाद्य सामग्री

गया में फंसे एमपी के 84 पिंडदानियों के लिए मसीहा बने टिकारी विधायक अभय कुशवाहा, उपलब्ध करवाया खाद्य सामग्री

Gaya : मध्यप्रदेश से आए लगभग 85 पिंडदानी लॉक डाउन की वजह से गया शहर में फंसे हुए हैं। इन पिंडदानियों के समक्ष खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं वापस जाने के लिए भी इनके पास पैसे नहीं है और ना ही ट्रेनें चल रही है ना ही कोई किसी तरह के वाहन का आवागमन हो रहा है। 

अब इनलोगों के मदद के लिए युवा जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष व टिकारी विधायक अभय कुशवाहा आगे आए है। खबर मिलते ही विधायक अभय कुशवाहा के द्वारा इनलोगों के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाया गया है। 

यश वर्मा उर्फ उत्तम कुशवाहा ने बताया कि आज मीडिया के माध्यम से टिकारी विधायक अभय कुशवाहा को इस बात की सूचना मिली। जिसके बाद उन्होंने फौरन  अपने परिवार के लोगों को उनके लिए तुरंत खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने को कहा।

यश वर्मा ने कहा कि विधायक जी के निर्देशानुसार आज उन 85 पिंडदानियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था कर दी गई है।  

उत्तम कुशवाहा ने बताया कि कल ही विधायक अभय कुशवाहा द्वारा अपने निधि कोष से एक करोड़ रुपए की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया गया है। साथ ही उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है अगर किसी व्यक्ति को किसी प्रकार का समस्या हो तो वह इस नंबर 9934400809 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते है। 

वहीं विधायक से मदद मिलने के बाद पिंडदानियों कहा कि हम लोग यहां पर फंसे हुए हैं। प्रशासन से मदद की गुहार लगाई, लेकिन उनकी तरफ से कोई मदद नहीं की गई। जिसके बाद हमलोगों ने टिकारी के विधायक अभय कुशवाहा से संपर्क किया। 

उन्होंने तुरंत अपने परिवार वालों को यहां भेज करके सामान उपलब्ध करवाया है इसके लिए विधायक जी का आभार प्रकट करते हैं। 

इस मौके पर विधायक के भाई उत्तम कुशवाहा, जय हिंद कुमार, बिट्टू कुमार, सुधीर कुमार, छोटू कुमार, अवधेश कुमार, गोलू कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

गया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Suggested News