बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, आयुक्त ने जारी किया आदेश, अब इस समय से जाना होगा स्कूल

बिहार के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, आयुक्त ने जारी किया आदेश, अब इस समय से जाना होगा स्कूल

SARAN: सारण प्रमंडलीय आयुक्त सर्वानन एम ने क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक के अनुशंसा पर ठंड को ध्यान में रखते हुए सारण प्रमंडल के स्कूलों की टाइमिंग को बदल दिया गया है। स्कूलों के समय-सारणी में किए गए बदलाव का प्रभाव तीन जिले सारण, सीवान और गोपालगंज जिले के स्कूलों पर पड़ेगा। बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के पाठक के पत्र के आधार पर शैक्षणिक सत्र में बदलाव किया गया है। आयुक्त ने इन तीनों जिलों के डीएम को भेजे पत्र में कक्षा 1 से 8 तक के लिए समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक और कक्षा 9 से 12वीं तक के लिए सुबह 9:30 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक कर दिया है।

स्कूलों के समय में हुआ बदलाव 

नया निर्देश 31 जनवरी तक लागू रहेगा। सारण में शीतलहर का कहर बढ़ता जा रहा है। प्रमंडल के जिलों में तापमान अपेक्षा से अधिक गिर गया है। कोहरे और ठंड के कारण लोग घर से बेवजह निकलना बंद कर दिया है। शीतलहर का असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ने लगा है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के चलते छोटे बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे हैं। इतना ही नहीं, बच्चों के अभिभावक भी उन्हें स्कूल भेजने में झिझक रहे हैं। पैदल या बाइक से आने-जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। 

चार प्रमंडल में स्कूलों के समय में बदलाव 

यही कारण है कि राज्य के चार प्रमंडल भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया और कोसी में पहले ही स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब सारण प्रमंडल में भी यह आदेश लागू हो गया है। माना जा रहा है कि अगर इसी तरह ठंड पड़ता रहा तो आने वाले दिनों में स्कूल बंद भी हो सकते हैं। सारण प्रमंडल के आयुक्त ने शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव किया है।

मिशन दक्ष के समय में नहीं होगा बदलाव 

वहीं सारण प्रमंडल कमिश्नर कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों के लिए चलाया जाने वाला 'मिशन दक्ष' और कक्षा 8 से 12 तक के लिए चलाई जाने वाली विशेष कक्षाएं उसी निर्धारित समय में चलाई जाएंगी। इस निर्धारित समय का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। बता दें कि हाल ही में शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के संचालन का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया था। पुराने समय के अनुसार शिक्षक और बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक निर्धारित समय पर स्कूल आएंगे और लौटेंगे।

Suggested News