बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पटना में तिरंगा पदयात्रा का आयोजन,बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पटना में तिरंगा पदयात्रा का आयोजन,बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

PATNA: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी पटना में तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत जेपी गोलंबर से शुरू होकर कारगिल चौक तक गई। लोक जनशक्ति पार्टी बिहार प्रदेश के मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू के नेतृत्व में हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया जाता है।

 हर वर्ष की भांति इस बार भी तिरंगा पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी हुलास पांडे,मृत्युंजय कुमार सिंह अध्यक्ष बिहार पुलिस एसोसिएशन, सुषमा साहू राष्ट्रीय महिला आयोग पूर्व सदस्या समेत कई अन्य लोगों ने भाग लिया। पटना के जेपी गोलंबर से सैकड़ों की संख्या में हाथों में तिरंगा लेकर युवा निकले और कारगिल चौक पर पहुंचे। कारगिल चौक पर वीर शहीद सपूतों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई. इस कार्यक्रम में सिद्धू गुप्ता, देव नारायण प्रसाद, रवि यादव, सोनू शर्मा, सूरज सिंह, पप्पू कुमार पवन गुप्ता इनके अलावा सैकड़ों लोग शामिल हुए। 

Suggested News