बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुल्हन की तलाश के लिए युवक ने शहर में लगवाए 20 फीट लम्बे होर्डिंग, लड़कियों की लग गयी कतार

दुल्हन की तलाश के लिए युवक ने शहर में लगवाए 20 फीट लम्बे होर्डिंग, लड़कियों की लग गयी कतार

DESK : दुनिया के हर युवक को जहाँ सुन्दर और सुशील पत्नी की चाहत होती है। वहीँ युवती के मन में सपनों का राजकुमार बसा होता है। इसके लिए परिवार की ओर से रिश्ते तय किये जाते हैं। वहीँ मेट्रीमोनियल साईट पर दुल्हन और दुल्हे की तलाश की जाती है। लेकिन इस सब से अलग ब्रिटेन में रहनेवाले एक युवक ने अपनी दुल्हन खोजने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। दरअसल मोहम्मद मलिक 29 साल का हो चुका है। उसे अपनी शादी की चिंता इस तरह सताने लगी की उसने कई जगहों पर अपनी जीवन साथी की तलाश में बिल बोर्ड लगा दिया है। इसपर अपनी फोटो को लगाकर उसने सड़क के किनारे लगवा दिया है। 20 फीट ऊंचे इस होर्डिंग पर लिखा है की "मुझे अरेंज मैरिज से बचा लो।" इतना ही नहीं, मोहम्मद ने एक वेबसाइट भी बनाई है, जिसका नाम Findmalikawife.com है। इसमें उनके बारे में सारी डिटेल्स दी गई हैं। 


बताया जा रहा है की पेशे से इनोवेशन कंसल्टेंट और उद्यमी मोहम्मद मलिक ने बर्मिंघम में करीब 3-4 होर्डिंग्स लगवाए हैं। ये होर्डिंग्स इस वक्त शहर व सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। मोहम्मद लंदन से हैं, लेकिन बर्मिंघम को अपना दूसरा घर मानते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी पत्नी की तलाश में यहां की सड़कों पर पोस्टर लगा दिए हैं। इस ऐड के जरिए उन्होंने खुद को सिंगल बताते हुए डेट करने में दिलचस्प लोगों को कॉन्ट्रैक्ट करने के लिए कहा है। अब तक उनके पास करीब 100 से ज्यादा एप्लिकेशन आ चुकी हैं। 

शादी करने के लिए बेताब 5 फीट 8 इंच लंबे मोहम्मद को 20 से 30 साल के बीच की मुस्लिम लड़की मैरिज के लिए चाहिए। उनका कहना है कि वे अरेंज मैरिज के खिलाफ नहीं हैं लेकिन उन्हें कोई उनकी पसंद का मिल जाए तो बात बन जाएगी। मोहम्मद पर्सनालिटी और ट्रस्ट को सबसे ऊपर रखते हैं। वे घर के इकलौते बेटे हैं, ऐसे में उन्हें एक सुंदर, संस्कारी और सुशील लड़की की तलाश है, जो पेरेंट्स की केयर करने वाली भी हो। मलिक के लगाये इस होर्डिंग की चर्चा फिलहाल पूरे शहर में हो रही है। अपनी दुल्हन की तलाश में अबतक शायद ही किसी ने इस तरह का तरीका अपनाया हो।  


Suggested News