बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में जमीन हड़पने के लिए दबंगों ने जमकर लहराये हथियार, दहशत में बुजर्ग दम्पत्ति, जाँच में जुटी पुलिस

खगड़िया में जमीन हड़पने के लिए दबंगों ने जमकर लहराये हथियार, दहशत में बुजर्ग दम्पत्ति, जाँच में जुटी पुलिस

KHAGARIA : जिले में आज एक वृद्ध महिला से हथियार के बल पर जमीन हड़पने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। घटना खगड़िया जिले के मानसी प्रखण्ड के रोहियार बंगलिया गाँव का बताया जा रहा है। वायरल विडियो में साफ़ दिख रहा है की वृद्ध महिला के जमीन को जबरदस्ती हड़पने के लिए किस तरह से खुलेआम अवैध हथियार का भय दिया जा रहा है।


हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन बताया जा रहा है की जमीन पर कब्ज़ा करने के लिए एक नहीं दो नहीं बल्कि कई राउंड गोलियां भी चलाई गई है। 

विडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक के पास दो - दो कट्टा भी दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मानसी पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है। उधर इस घटना के बाद बुजुर्ग दम्पत्ति दहशत के साए में जी रहा है। 

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News