बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर करेंगे कार्य बहिष्कार, मरीजों की बढ़ेगी परेशानियां

आज सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर करेंगे कार्य बहिष्कार, मरीजों की बढ़ेगी परेशानियां

पटना. आज मरीजों की परेशानी बढ़ने वाली है। आज सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर कार्य बहिष्कार करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर बायोमेट्रिक अटेंडेंस और 11 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। डॉक्टरों आउटडोर में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच नहीं करेंगे। हालांकि डॉक्टरों ने इमरजेंसी एवं इंडोर में भर्ती मरीजों का इलाज जारी रखने का भी फैसला लिया है।

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) ने सोमवार को ही बताया था कि 6 अक्टूबर को डॉक्टरों द्वारा ओपीडी बहिष्कार किए जाने का फैसला लिया है। इसका समर्थन डेंटल हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन ने भी किया है। चिकित्सकों ने कार्य की अवधि के निर्धारण, बायोमेट्रिक्स से उपस्थिति दर्ज कराने की अनिवार्यता समाप्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर डॉक्टर कार्य बहिष्कार करेंगे।

स्वास्थ्य सेवा संघ के अनुसार राज्य की स्वास्थ्य सेवा के आकर्षणहीन होने, कार्यस्थल पर कार्य करने में असुविधा, असुरक्षा, बढ़ते प्रशासनिक अपमानजनक व्यवहार, कम वेतन, प्रोन्नति के अभाव से ऊबकर 705 डॉक्टर नौकरी छोड़कर दूसरे स्थानों पर जा चुके हैं। वहीं, बिहार तकनीकी सेवा आयोग की प्रथम नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान लगभग 6200 पदों के लिए काउंसिलिंग में बड़ी संख्या में चिकित्सक आये नहीं यदि आये भी तो नियुक्त होने के बाद योगदान नहीं दिया।

Suggested News