बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की जयंती आज, हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की जयंती आज, हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

RANCHI : रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 दिसंबर यानि रविवार को दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. जिसमें झारखण्ड के मुख्यमंत्री के तौर पर हेमन्त सोरेन शपथ लेंगे. इसके पहले आज झारखंड के नामित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दोपहर राजधानी रांची स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे. 

इसे भी पढ़े : सीएए और एनआरसी को वापस ले केंद्र सरकार, भाकपा के झारखण्ड राज्य सचिव ने की मांग

इस मौके पर हेमंत सोरेन ने परमवीर चक्र से सम्मानित लांस नायक अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. बताते चलें की आज अल्बर्ट एक्का की जयंती मनाई जा रही है. 27 दिसम्बर, 1942 कोउनका जन्म झारखण्ड के गुमला जिले के डुमरी ब्लाक के जरी गांव में हुआ था. 

इसे भी पढ़े : रांची में पुलिस ने एटीएस जवानों को शराब पीने से किया मना, फिर जानिए क्या हुआ

उनके पिता का नाम जूलियस एक्का और माँ का नाम मरियम एक्का था. उनकी पत्नी का नाम बलमदीन एक्का था. उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा सी सी स्कूल पटराटोली से की थी और माध्यमिक परीक्षा भिखमपुर मिडल स्कूल से पास की थी. अल्बर्ट एक्का की दिली इच्छाभारतीय सेना में जाने की थी, जो दिसंबर 1962 को पूरी हुई. उन्होंने सेना में बिहार रेजिमेंट से अपना कार्य शुरू किया. 

इसे भी पढ़े : नालंदा में अपराधी बेख़ौफ़, कम्यूटर दुकान का शटर तोड़कर की 5 लाख की चोरी

बाद में जब 14 गार्ड्स का गठन हुआ, तब एल्बर्ट अपने कुछ साथियों के साथ वहाँ स्थानांतरित कर किए गए. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अल्बर्ट एक्का ने वीरता, शौर्य और सैनिक हुनर का प्रदर्शन करते हुए अपने इकाई के सैनिकों की रक्षा की थी. इस अभियान के समय वे काफी घायल हो गये और 3 दिसम्बर 1971 को इस दुनिया को इस दुनिया से विदा हो गए. भारत सरकार ने उनके बलिदान को देखते हुए मरणोपरांत सैनिकों को दिये जाने वाले उच्चतम सम्मानपरमवीर चक्र से सम्मानित किया था. 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट 




Suggested News