बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तिहाड़ जेल में आज पुरुष कैदी करेंगे करवा चौथ का व्रत, महिला कैदी पहनेगी अपनी शादी का लहंगा और साड़ी

तिहाड़ जेल में आज पुरुष कैदी करेंगे करवा चौथ का व्रत, महिला कैदी पहनेगी अपनी शादी का लहंगा और साड़ी

NEWS4NATION DESK : आज करवा चौथे है। इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां तिहाड़ जेल के कई पुरुष कैदियों ने करवा चौथ करने का फैसला किया है। जेल प्रशासन की ओर से इसकी इजाजत भी मिल गई है। और करवाचौथ त्योहार इस बार तिहाड़ जेल में भी जोरशोर से मनाने की पूरी तैयार की गई है। 

जेल अधिकारियों ने बताया कि कुछ पुरुष कैदियों ने करवाचौथ का व्रत रखने की इच्छा जताई है। महिला जेल नंबर-6 की 200 से अधिक कैदी आज करवाचौथ का व्रत रखेंगी। इनमें से ज्यादातर अपनी शादी का लहंगा और साड़ी पहन सकेंगी। जेल प्रशासन ने उन्हें शादी का लहंगा और साड़ी घर से मंगाने की इजाजत दे दी है।
 
 बुधवार को जेल के अंदर बने ब्यूटी पार्लर में सजने-संवरने के लिए दिनभर महिला कैदियों की लाइन लगी रही।

जेल में करवाचौथ का मेन उत्सव महिला जेल नंबर-6 में होगा। व्रत खोलने की रस्म के लिए पहली बार पार्क में सामूहिक कार्यक्रम होगा। महिला कैदी अपने पतियों की तस्वीर रखकर व्रत खोलेंगी। हालांकि छलनी के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी। कुछ विदेशी और कुंवारी कैदियों ने भी व्रत की तैयारियां की हैं। 

जेल में हुई रामलीला में सीता का किरदार निभाने वाली मुस्लिम महिला कैदी ने भी इस बार करवाचौथ का व्रत रखने का फैसला किया है।

Suggested News