बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व पीएंम राजीव गांधी की 76वीं जयंती आज, नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किये श्रद्धा सुमन

पूर्व पीएंम राजीव गांधी की 76वीं जयंती आज, नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किये श्रद्धा सुमन

Gaya : देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 76 वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में कांग्रेस पार्टी द्वारा में मनाई गई। 

इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, बाबूलाल प्रसाद सिंह, अमरजीत कुमार, दामोदर गोस्वामी, दिपुलाल भैया, संतोष कुमार सिन्हा, संजय दास, अमित कुमार आदि ने स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। 

इसके साथ ही गया जिला कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता ओंकार नाथ सिंह द्वारा विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के पास सैकड़ों गरीब, विकलांग, भिखारियों को चावल वितरण किया गया। जिसमें अन्य नेताओं ने भी सहयोग किया। 

नेताओ ने कहा कि आज पूरा देश स्व राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाने के साथ-साथ कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, कांग्रेस पंचायती राज्य प्रकोष्ठ रक्त दान, गरीब, विकलांग को अनाज वितरण, अस्पतालों में मरीजों को फल बांटने का काम किया।

नेताओ ने कहा की स्व राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे जिन्होंने गरीब, किसान, मजदूर, युवा, छात्र सभी को आगे बढ़ाने एवम् अधिकार दिलाने का काम किया था।

गया से मनोज कुमार सिंह

Suggested News