बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग पासवान के लिए आज का दिन है बेहद खास, सुबह से ही आवास पर जुटने लगे परिवार और समर्थक

चिराग पासवान के लिए आज का दिन है बेहद खास, सुबह से ही आवास पर जुटने लगे परिवार और समर्थक

PATNA : लोक जनश्क्ति पार्टी ( रामविलास) के अध्यक्ष व जमुई से सांसद चिराग पासवान 40 साल के हो गए हैं। 31 अक्टूबर 1982 को जन्मे चिराग आज 40 साल के हो गए हैं। मोकामा और गोपालगंज के उपचुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने की घोषणा कर चुके चिराग पासवान को आज सुबह से ही जन्मदिन की बधाई देने के लिए पटना स्थित उनके आवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जुटना शुरू हो गया है। वहीं चिराग पासवान भी अपने जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी में जुटे हैं। 

मिलेगा जन्मदिन का तोहफा

40 साल के चिराग को उनके जन्मदिन का बड़ा तोहफा मिल सकता है। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान की पार्टी एनडीए में शामिल होने जा रही है। जिसके बाद ऐसी चर्चा भी है कि चिराग को केंद्रीय मंत्री भी बनाया जा सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन वह मंत्री बनते हैं तो यह जन्मदिन चिराग के लिए बेहद खास हो जाएगा।


आज मोकामा जा सकते हैं 

बता दें कि चिराग पासवान कल पटना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि उनकी गृह मंत्री अमित शाह के साथ लगभग एक घंटे तक मुलाकात हुई है। जिसमें कई मुद्दों पर बात हुई है। इस दौरान चिराग ने यह भी घोषणा की कि वह मोकामा में भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। वहीं गोपालगंज में भी भाजपा उम्मीदवार के प्रचार करेंगे। बताया जा रहा है कि मोकामा में चिराग का यह कार्यक्रम आज ही हो सकता है।

Suggested News