बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्मिता पाटिल की पुण्यतिथि आज, आइए जानते हैं उनकी जीवन से जुड़े पहलुओं के विषय में.......

स्मिता पाटिल की पुण्यतिथि आज, आइए जानते हैं  उनकी जीवन से जुड़े पहलुओं के विषय में.......

NEWS4NATION DESK : 80 दशक में अपनी जोड़दार अभिनय से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली अभिनेत्री स्मिता पाटिल की आज पुण्य-तिथि है। स्मिता पाटिल वह नाम जो ,हिंदी सिनेमा कभी भूल नहीं पायेगा। सिर्फ 10 सालों में इस एक्ट्रेस ने  जिस तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री  में अपने पैर जमाए उससे हर कोई उनके स्टारडम से घबराने लगा। अपने सशक्त अभिनय से पहचान बनाने वाली स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर 1956  को हुआ था और महज 31 साल के उम्र 13 दिसंबर 1986 को स्मिता का निधन हो गया था।  

आइए आज उनकी पुण्य तिथि पर जानते है उनकी जीवन जुड़ी पहलुओं के बारे में ...... 

स्मिता पाटिल को जहां उनकी फिल्मों के लिए सराहा गया।  वही दूसरी तरफ एक्टर और पॉलिटिशियन राज बब्बर के साथ उनके रिश्ते को लेकर उनकी आलोचना भी हुई। स्मिता पाटिल ने अपने घरवालों के विरुद्ध जाकर राजबब्बर से शादी की थी। इस इस बात को लेकर अक्सर स्मिता की अपनी मां से कहा– सुनी होती रहती थी। वहीं लोगों ने कहा कि उन्होंने राज बब्बर और नादिरा बब्बर का घर तुड़वा दिया।  

कहा जाता है की फिल्म ‘भींगी पलकें’ के दौरान राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बीच प्यार पनप गया था। 80 के दशक में ही ये दोनों लिव – इन –रिलेसनशिप में रहने लगे थे। 

कहा  जाता है कि स्मिता पाटिल हमेशा कहती थी कि जब मर जाऊँगी तो मुझे सुहागन की तरह तैयार करना। राजबब्बर ने स्मिता की वह अंतिम इच्छा पूरी की थी।  मरने के बाद उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनके शव को दुल्हन की तरह सजाय गया था। 

बता दें प्रसव के दौरान वे बीमार थी उन्हें तेज बुखार था उसी दौरान उनका प्रसव हुआ। जिसमें आज ही के दिन 13 दिसंबर  बच्चे को जन्म देते वक्त हुई दिक्कतों के चलते 13 दिसम्बर 1986 को उनका निधन हो गया था। 

सौम्या की रिपोर्ट

Suggested News