बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्रा की पुण्यतिथि आज, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

बिहार भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्रा की पुण्यतिथि आज, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

PATNA : बिहार भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्रा की पुण्यतिथि पर प्रदेश मुख्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में बिहार के उप- मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कैलाश जी एक महान संगठनकर्ता थे. उन्होनें पार्टी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उनकी प्रेरणा से भाजपा आगे बढ़ती गई. पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि बिहार में एक पूरी नई पीढ़ी का नेतृत्व गढ़ने का श्रेय उन्हें है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कैलाश जी को एक आदर्श व्यक्ति एवं उसूलों पर चलने वाला व्यक्ति बताया. 

कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर आयोजित सभा में बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री नागेन्द्र, उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी देवेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह, अनिल शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह, राधामोहन शर्मा, प्रमोद चन्द्रवंशी, पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव, सह संगठन मंत्री अभय गिरि, प्रदेश मंत्री प्रवीण ताँती, प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा, अजफर शम्सी, अजीत चौधरी, विधायक सह बिहार भाजयुमो अध्यक्ष नीतिन नवीन, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, उप मुख्य सचेतक व कुम्हरार विधायक अरुण सिन्हा मौजूद थे. सभा का संचालन प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कैलाशपति मिश्रा स्मृति न्यास के सचिव एवं विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने किया.

इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधान पार्षद किरण घई सिन्हा, पटना ग्रामीण अध्यक्ष आशुतोष कुमार, पूर्व विधायक रामजनम शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रत्नेश कुशवाहा, बिहार भाजयुमो उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल शर्मा, सोनू शर्मा, प्रोटोकॉल प्रभारी अरविंद सिंह शामिल हैं. 

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट


Suggested News