बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज दूल्हा बनेंगे रणबीर कपूर, आलिया संग लेंगे सात फेरे, कपूर खानदान में जश्न का माहौल

आज दूल्हा बनेंगे रणबीर कपूर, आलिया संग लेंगे सात फेरे, कपूर खानदान में जश्न का माहौल

MUMBAI : पिछले कई दिन से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तारीखों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब यह कंन्फर्म हो गया है कि दोनों की शादी आज ही होगी। इस बात की पुष्टी खुद नीतू कपूर और रिद्धिमा ने की है। उन्होंने बताया कि शादी कपूर परिवार के बंगले वास्तु से होगी। वहीं बारात कृष्णा राज बंगले से निकलेगी। वहीं इस शादी को लेकर कपूर खानदान में जश्न का माहौल है। पूरा कपूर खानदान इस शादी में शरीक होने के लिए पहुंच चुका है। 

इससे पहले कल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्में मंगलवार से शुरू हुई। उनके पाली हिल स्थित घर 'वास्तु अपार्टमेंट' में रणबीर-आलिया की मेहंदी सेरेमनी हुई। अब दोनों की वेडिंग डेट की अनाउंसमेंट भी हो गई है। दोनों गुरुवार को ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं आज के कार्यक्रम को लेकर बताया गया कि संगीत के बाद फिर सुबह 9 बजे हल्दी का फंक्शन, फिर चूड़ा सेरेमनी, कुल देवता की पूजा होगी और उसके बाद शाम को रणबीर-आलिया पंजाबी रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे।

कृष्णा राज बंगले से वास्तु अपार्टमेंट तक निकलेगी रणबीर की बारात

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल यानी रणबीर कपूर की बारात निकलेगी, जो कृष्णा राज बंगले से होकर वास्तु अपार्टमेंट पहुंचेगी। लड़के वाले इस बारात का हिस्सा रहेंगे। इसके लिए दोनों घरों के बीच के रास्ते में पेड़ों पर लाइटों से सजावट की गई है।

दोनों परिवारों में दिख रही शादी की खुशी

रणबीर  आलिया की शादी को लेकर कपूर परिवार और भट्ट परिवार में खुशी का माहौल है। कल हुए मेंहदी समारोह में रणबीर की मां नीतू कपूर, बुआ रीमा जैन, बहन रिद्धिमा और आलिया के पिता महेश भट्‌ट, बहन पूजा-शाहीन और भाई राहुल शामिल हुए। इनके अलावा करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अरमान जैन, करण जौहर, अनुष्का रंजन, श्वेता बच्चन, निखिल नंदा और अयान मुखर्जी समेत कुछ सेलेब्स भी मेहंदी सेरेमनी में शामिल हुए थे।

करण जौहर के निकले आंसू

 रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया के हाथों में मेहंदी लगाने के बाद करण जौहर रोने लगे थे। क्योंकि वे उन्हें अपनी बेटी मानते हैं। सेरेमनी में आल‍िया की होने वाली सास नीतू की आंखों में भी पति ऋष‍ि कपूर को याद कर आंसू भर आए थे। इस दौरान मेहंदी सेरेमनी से पहले दोपहर 2 बजे रणबीर के घर 'वास्तु अपार्टमेंट' में दिवंगत ऋषि कपूर और सभी पूर्वजों की याद में पितृ पूजा हुई, जिसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स शामिल हुए। इसके बाद गणेश पूजा हुई थी। 

Suggested News