आज लगेगा मुख्यमंत्री का जनता दरबार, इन विभागों से जुड़ी शिकायतों को लेकर जा सकेंगे फरियादी

PATNA : लगभग दो सप्ताह के अंतराल के बाद आज एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए जनता दरबार में मौजूद रहेंगे। आज होनेवाले जनता दरबार में स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पिछड़ा अति पिछड़ा, बिहार विज्ञान एवं प्रावैधिकी, सूचना प्रावैधिकी, कला संस्कृति, श्रम संसाधन और वित्त विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना जाएगा। जनता दरबार में संबंधित विभागों के मंत्री के साथ सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे

बता दें कि मुख्यमंत्री हर सोमवार को जनता दरबार लगाते हैं। लेकिन पिछले दो सप्ताह से जनता दरबार नहीं लग पा रहा है। जहां पहले मुख्यमंत्री आवास शिफ्टिंग के कारण जनता दरबार नहीं लग सका, वहीं पिछले सप्ताह ईद के कारण जनता दरबार को स्थगित कर दिया गया था। 

कोरोना गाइडलाइन का पालन

जनता दरबार का आयोजन पूरी तरह से कोरोना गाइडलाइन के तहत ही किया जा रहा है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को संबंधित जिला के प्रशासन के माध्यम से कोरोना जांच पड़ताल के बाद ही जनता दरबार में लाया जाएगा। जनता दरबार का आयोजन मुख्यमंत्री सचिवालय के बगल में बनाए गए नए हॉल में हो रहा है.

Nsmch
NIHER