बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज देश को मिलेगा 15वां राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू संभालेंगी सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी, कुछ घंटे बाद शपथ ग्रहण

आज देश को मिलेगा 15वां राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू संभालेंगी सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी, कुछ घंटे बाद शपथ ग्रहण

NEW DELHI : लगभग एक माह तक चले चुनावी प्रकिया के बाद आज देश को 15वां राष्ट्रपति मिल जाएगा। कुछ घंटे बाद द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। इसके साथ द्रौपदी मुर्म ऐसी पहली राष्ट्रपति बन जाएंगी, जिनका जन्म देश की आजादी के बाद हुआ था।

कई नए इतिहास बनेंगे आज

द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण करने के साथ ही आज कई नए इतिहास बन जाएंगे। देश को आज पहली बार आदिवासी समाज से एक महिला को राष्ट्रपति बनने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही वह सिर्फ दूसरी महिला होंगी, जो इस पद तक पहुंची हैं। 

इसके साथ 25 जुलाई का दिन भी बेहद खास है। आज के दिन देश में नौ राष्ट्रपति इस पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। द्रौपदी मुर्मु इस क्रम में 10वें नंबर पर होंगी। 1977 से इस दिन देश को नया राष्ट्रपति मिलने की परंपरा चली आ रही है। देश के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 25 जुलाई 1977 को शपथ ली। तब से आज तक सारे राष्ट्रपति 25 जुलाई को ही शपथ लेते आ रहे हैं। इसमें ज्ञानी जैल सिंह, आर वेंकटरमन, शंकर दयाल शर्मा, केआर नारायणन, एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल, प्रणव मुखर्जी, रामनाथ कोविंद का नाम शामिल है।

संसद भवन में शपथ ग्रहण समारोह

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि शपथसमारोह सुबह 10:15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होगा सीजेआई एनवी. रमणा उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. शपथ ग्रहण के बाद नईराष्ट्रपति देश को संबोधित करेंगी।

समारोह के बाद दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर

संसद के सेंट्रल में समारोह के समापन के बाद द्रौपदी मुर्मूराष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी, जहां उन्हें एक इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा।

समारोह में इन्हें आमंत्रित किया गया

शपथ ग्रहण समारोह से पहले निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगेय़


Suggested News