बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवरात्र का आज पांचवा दिन, मां दुर्गें के पांचवें स्वरुप स्कन्दमाता की हो रही पूजा अर्चना

नवरात्र का आज पांचवा दिन, मां दुर्गें के पांचवें स्वरुप स्कन्दमाता की हो रही पूजा अर्चना

NEWS4NATION DESK : शारदीय नवरात्र का आज पांचवा दिन है। मांदुर्गाजी के पांचवें स्वरूप को स्कन्दमाता के नाम से जाना जाता है। आज माता स्कन्द की पूजा अर्चना हो रही है। 

भगवान स्कन्द कुमार का्त्तितकेय नाम से भी जाने जाते हैं। ये प्रसिद्ध देवासुर-संग्राम में देवताओं के सेनापति बने थे। इन्हीं भगवान स्कन्द की माता होने के कारण मां के इस पांचवें स्वरूप को स्कन्दमाता के नाम से जाना जाता है। 

कमल के आसन पर विराजमान होने के कारण से इन्हें पद्मासना देवी भी कहा जाता है। स्कन्दमाता की उपासना से बालरूप स्कन्द भगवान् की उपासना स्वयमेव हो जाती है। यह विशेषता केवल इन्हीं को प्राप्त है। नवरात्र के पांचवें दिन का शास्त्रों में पुष्कल महत्त्व बताया गया है। इस दिन साधक का मन विशुद्ध चक्र में स्थित होता है।


Suggested News