बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च आज, वामदल भी होगा शामिल

केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च आज, वामदल भी होगा शामिल

PATNA : महागठबंधन आज केन्द्र और राज्य सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आज बुधवार को राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन का एलान किया है। वहीं राज्य व्यापी प्रदर्शन के दौरान राजधानी पटना में महागठबंधन की ओर से आक्रोश मार्च निकाला जायेगा। महागठबंधन के इस आक्रोश मार्च में वामदल भी शामिल होंगे। 

महागठबंधन और वामदलों के इस संयुक्त कार्यक्रम के बहाने विपक्ष अपनी एकजुटता भी दिखाएगा। राजधानी पटना में महागठबंधन की ओर से आक्रोश मार्च निकाला जायेगा। गांधी मैदान से शुरु होकर यह आक्रोश मार्च जिला मुख्यालय तक जायेगा। 

रालोसपा अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने दावा किया कि पूर्व में की गई घोषणा के तहत महगठबंधन और वामदल के नेता पटना सहित सभी जिला मुख्यालयों में होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे।

मंगलवार को रालोसपा अध्यक्ष ने कहा कि महागठबंधन के कुछ दलों के नेताओं की ओर से आए बयान के कारण विपक्ष ने भ्रम फैलाने की कोशिश की। लेकिन सच्चाई यह है कि शुरू से ही महागठबंधन के सभी दलों ने इस धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया है, लेकिन कुछ दलों के नेताओं ने अधिकृत नहीं होने के बावजूद कुछ ऐसा कह दिया, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। 

उपेन्द्र ने दावा किया कि पटना व जिला मुख्यालयों में होने वाले इस धरना-प्रदर्शन में रालोसपा के अलावा हम, वीआईपी, राजद, कांग्रेस व वामदलों के नेता मौजूद रहेंगे।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News