बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

32 डिग्री तक जा सकता है आज राजधानी का तापमान, प्रदेश के दूसरे जिलों में भी दिखेगा गर्मी का प्रभाव

32 डिग्री तक जा सकता है आज राजधानी का तापमान, प्रदेश के दूसरे जिलों में भी दिखेगा गर्मी का प्रभाव

PATNA : बिहार में ठंढ अब लगभग समाप्त होने की ओर अग्रसर और उसकी जगह गर्मी ने लेनी शुरू कर दी है। मार्च माह के आरंभ होते ही तापमान में हो रही वृद्धि मे यह साफ देखा जा सकता है। मौसम में बदलाव दिखने लगा है। आसमान साफ दिख रहा है। शुक्रवार को सुबह पटना में मौसम हालांकि शुष्क रहा और तापमान 15-17 डिग्री के आसपास रहा। लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिस तरह दिन के समय में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। उसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ घंटे में यह तापमान बढ़कर 30 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा। पूर्वानुमान है कि आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक हो सकता है।

सुबह में हवा की दिशा पश्चिम और उत्तर दिशा से है। शुक्रवार के पूरे दिन की बात करें आज तापमान एक नई ऊंचाई तक जा सकता है। उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में बढोतरी होने की भी संभावना है। इस अवधि में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। अगले 6 मार्च तक 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

शुक्रवार की सुबह मौसम शुष्क है। आसमान साफ दिख रहा है। अभी तापमान करीब 15 डिग्री के आसपस है। दिन चढ़ने के साथ ही इसमें और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। सुबह में हवा की दिशा पश्चिम और उत्तर दिशा से है। शुक्रवार के पूरे दिन की बात करें आज तापमान एक नई ऊंचाई तक जा सकता है। पूर्वानुमान है कि आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक हो सकता है।

24 घंटे में खगड़िया रहा सबसे गर्म जिला

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। 12.0 डिग्री सेल्सियस के साथ पूसा (समस्तीपुर) सबसे ठंडा रहा। वहीं 31.1 डिग्री सेल्सियस के साथ खगडिया सबसे ज्यादा गर्म रहा। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस एवं औसत अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसमी आंकड़े के अनुसार राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई जबकि न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी की मानें तो पछुआ हवा के प्रवाह से प्रदेश के तापमान में धीरे-धीरे क्रमिक वृद्धि होने के आसार हैं। 



Suggested News