बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कल पटना में बिहार भाजपा का 'संस्कार संस्कृति संरक्षण संगम' कार्यक्रम, यूपी के उपमुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

कल पटना में बिहार भाजपा का 'संस्कार संस्कृति संरक्षण संगम' कार्यक्रम, यूपी के उपमुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

पटना. तुलसीदास की जंयती पर सात अगस्त को पटना के बापू सभागार में संस्कार संस्कृति संरक्षण संगम का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन बिहार भाजपा के द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बज्रेश पाठक भी शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों के समावेश से सनातनी पद्धति पर चर्चा होगी। इस अवसर पर सनातन संस्कार से जुड़े अन्य जातियों का भी सम्मान किया जाएगा। श्मशान राजा अन्त्येष्ठि सम्मान, मां मानर रविदास सम्मान, गो रक्षा संकल्प सम्मान इत्यादी सम्मान से समाज के विभिन्न वर्गों से एक-एक व्यक्ति को सम्मानित किया जाएगा।

Suggested News